News Website

20 साल के तिलक वर्मा का इंतकाम, किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं बचे अर्शदीप सिंह!

मोहाली: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) के बीच 22 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2023 का मुकाबला खेला गया था। उस मुकाबले के आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने लगातार दो गेंदों पर दो स्टंप्स तोड़ दिये। पहले उन्होंने तिलक वर्मा (Tilak Varma) और फिर नेहाल बढ़ेरा को बोल्ड किया। पंजाब 13 रनों से मुकाबला जीत गई। बुधवार को मुंबई इंडियंस की टीम पंजाब किंग्स के घरेलू मैदान आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली खेलने पहुंची।

आमने-सामने आए अर्शदीप और तिलक

इस मुकाबले में तिलक वर्मा 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रीज पर उतरे। सामने गेंदबाज अर्शदीप सिंह ही थे। मुंबई को जीत के लिए 37 रनों की जरूरत थी। अर्शदीप ने दो डॉट गेंदें डालीं। लेकिन अगली गेंद पर तिलक ने छक्का मार दिया। फिर अर्शदीप ने यॉर्कर मारने की कोशिश की लेकिन तिलक तैयार थे। उन्होंने गेंद को शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से स्कूप कर चौका बटोरा। ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने एक और छक्का मारा और मैच को पूरी तरह मुंबई की तरफ मोड़ दिया।

102 मीटर लंबा छक्का

19वें ओवर में अर्शदीप सिंह एक बार फिर गेंदबाजी करने आए। ओवर की तीसरी गेंद पर तिलक वर्मा स्ट्राइक पर आए। उन्होंने डॉट गेंद खेली। अगली गेंद पर दो रन लिया। मुंबई को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। तिलक वर्मा ने सामने की तरफ 102 मीटर लंबा छक्का मारकर मुंबई को रिकॉर्ड जीत दिला दी। पंजाब ने पहले खेलते हुए 214 रन बनाए थे। मुंबई ने 19वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

आईपीएल करियर का सबसे महंगा स्पेल

अर्शदीप सिंह ने 3.5 ओवर में 66 रन खर्च किये। यह आईपीएल में उनका सबसे महंगा स्पेल है। इसके साथ ही पंजाब किंग्स के किसी गेंदबाज का भी यह सबसे महंगा स्पेल है। आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा स्पेल डालने का रिकॉर्ड बासिल थम्पी के नाम है। उन्होंने 70 रन खर्च किये थे। इस सीजन का सबसे महंगा स्पेल यश दयाल ने डाला है। गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 69 रन दिये थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!