News Website

रोहित शर्मा का मजाक उड़ाकर फंसी पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस ने चुटकी में दिखाई औकात

मोहाली: मुंबई इंडियंस (Mumabi Indians) ने बुधवार रात जोरदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को आईपीएल 2023 (IPL 2023) के मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। पीसीए स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में रनों की बरसात देखने को मिली। शिखर धवन की कप्तानी वाली घरेलू टीम पंजाब किंग्स ने 20 ओवरों में 214 रन ठोक दिये। इशान किशन (75) और सूर्यकुमार यादव (66) की पारियों के दम पर रोहित शर्मा की टीम ने लक्ष्य को 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया। यह मुंबई की टूर्नामेंट में 5वीं जीत है।

रोहित को ट्रोल करना पंजाब को पड़ा भारी

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में खाता नहीं खोल पाए। पहले ही ओवर में ऋषि धवन ने रोहित का विकेट ले लिया। रोहित के आउट होने के बाद पंजाब किंग्स ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। पंजाब किंग्स की आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दो ट्वीट किये गए। एक में ‘R0’ लिखा था। रोहित को फैंस RO भी बोलते हैं। दूसरे ट्विट में भी पंजाब ने O (ओ) की जगह 0 (जीरो) लिखा।

5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने उस समय तो जवाब नहीं दिया। लेकिन मुकाबला जीतने के बाद मुंबई इंडियंस कहां चूकने वाली थी। रोहित को ट्रोल करने वाले ट्वीट के जवाब में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा 6 ट्रॉफी का जिक्र कर दिया। इसके साथ ये भी लिखा की पंजाब की जीरो ट्रॉफी हैं। हैशटैग में रिस्पेक्ट भी लिखा था। पंजाब को इसके बाद खूब ट्रोल किया जाना लगा। जिसके बाद उन्हें ट्वीट डिलीट करना पड़ा।

वानखेड़े में भी हुई थी भिड़ंत

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच 22 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था। उस मैच में मुंबई इंडियंस अंतिम ओवर में हार गई थी। उस मैदान के दौरान पंजाब किंग्स ने कई बार मुंबई को ट्रोल करने की कोशिश की थी। एक बार तो सचिन तेंदुलकर से जुड़े ट्वीट पर भी पंजाब ने मजाक उड़ाने की कोशिश की थी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!