News Website

ईशान किशन और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की मुश्किलें बढ़ | ईशान और अय्यर को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर सकती है बीसीसीआई |

(बीसीसीआई) रणजी ट्रॉफी से बाहर रहने के कारण इन दोनो को केंद्रीय अनुबंध

ईशान और अय्यर को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर सकती है बीसीसीआई
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) रणजी ट्रॉफी से बाहर रहने के कारण इन दोनो को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर सकता है। अय्यर के पास ग्रेड बी जबकि किशन के पास ग्रेड सी अनुबंध है। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल के कारण रणजी की उपेक्षा करने से बीसीसीआई अधिकारी नाराज हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने हाल ही में कहा था कि सभी केंद्र-अनुबंधित और भारत ए क्रिकेटरों को घरेलू क्रिकेट में खेलकर अपने को साबित करना होगा। साथ ही कहा था कि राष्ट्रीय टीम में जगह के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य है।
इस रिपोर्ट के अनुसार अजीत अगरकर के नेतृत्व में चयनकर्ताओं ने 2023-24 सीजन के लिए केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची पूरी कर ली है जिसे बीसीसीआई जल्द ही जारी करेगा। इसमें घरेलू क्रिकेट में भागीदारी की कमी के कारण किशन और अय्यर को बाहर किया जा सकता है। किशन ने अंतिम बार भारत के लिए नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में खेला था, इससे पहले वह निजी कारणों से साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका दौरे से हट गए थे। इस बीच उन्होंने झारखंड के लिए रणजी ट्रॉफी में प्रतिस्पर्धा नहीं करने का फैसला किया और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ बड़ौदा में प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुए। वहीं अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टीम से बाहर कर दिया गया था, इसके बाद उन्होंने पीठ दर्द का हवाला देते हुए बड़ौदा के खिलाफ मुंबई के आगामी रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल से नाम वापस ले लिया था।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!