News Website

अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ 100 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बधाई दी

अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ 100 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बधाई दी
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले ही दिन एक विकेट लेते ही एक अहम उपब्धि अपने नाम कर ली। इसी के साथ ही अश्विन टेस्ट प्रारूप में इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गये। इसके अलावा अश्विन खेल के इतिहास में अपने करियर में 100 विकेट और 1000 से अधिक रन का रिकॉर्ड बनाने वाले विश्व के चौथे खिलाड़ी भी बन गये। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें 42 पारियां लगीं। अश्विन ने यह उपलब्धि पहले सत्र में जॉनी बैरिस्टो का विकेट लेते ही हासिल कर ली।
इंग्लैंड के खिलाफ इससे पहले वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स , ऑस्ट्रेलिया के मोंटी नोबल और ऑस्ट्रेलिया के ही गिफेन ने एक हजार से अधिक रन और सौ से अधिक विकेट लिए हैं।
खेल के इतिहास में केवल जेम्स एंडरसन 145 के नाम अधिक विकेट हैं।
अश्विन को इस अहम उलब्धि पर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बधाई दी है। अश्विन को उनके करियर की एक और उपलब्धि पर बधाई देते हुए शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा, एक बार फिर नए रिकॉर्ड स्थापित करते हुए अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 100 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया है। उनके शानदार प्रदर्शन ने उनकी स्थिति को महानतम खिलाड़ियों में से एक के रूप में मजबूत किया है। क्रिकेट इतिहास में स्पिन गेंदबाज। उनकी असाधारण उपलब्धि उनकी प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण को रेखांकित करती है। बधाई हो!
यह उपलब्धि अश्विन को गेंदबाजों के एक विशिष्ट समूह में रखती है, अभी सक्रिय खिलाड़ियों में केवल ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन ने ही इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लिए हैं।
4

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!