आकाश चोपड़ा ने शुभमन की जमकर प्रशंसा की
रतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की जमकर प्रशंसा की है
आकाश चोपड़ा ने शुभमन की जमकर प्रशंसा की
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की जमकर प्रशंसा की है। चोपड़ा ने कहा कि शुभमन में महान क्रिकेटर बनने का डीएनए है। . शुभमन ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट में शानदार शतक लगाया था। इस बल्लेबाज ने तीसरे नंबर पर खेलते हुए शतक लगाकर सभी को प्रभावित किया है। चोपड़ा ने कहा, मुझे भरोसा है कि जिस प्रकार से शुभमन गिल बल्लेबाजी करते हैं, उससे पता चलता है कि उनमें महान बनने का डीएनए मौजूद है। साथ ही कहा कि बल्लेबाजी करते समय कई चीजें अहम होती हैं। रन बनाना अलग बात है पर साथ ही ये भी देखना होता है कि रन कैसे बनाने हैं। ये समझ भी आपमें होनी चाहिये। हर किसी को राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने के लिए रन बनाने होंगे। इसके बिना आप यहां तक नहीं पहुंच सकते। यह बहुत ज्यादा कठिन भी नहीं होता है। हालांकि, कभी-कभी यह समझने में करियर निकल जाता है कि कि कब, कैसे और किसके खिलाफ आपके पास रन बनाने की सबसे अधिक संभावना है। शुभमन ने इंग्लैंड के खिलाफ 72.99 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 137 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था। उन्होंने इस पारी में 10 चौके और 5 छक्के लगाये। यह शुभमन का 25वां टेस्ट मैच है। उन्होंने इन 25 मैचों में 4 बार शतक बनाया है। इनमें से दो शतक तो इंग्लैंड के खिलाफ समाप्त हुई इसी सीरीज में लगाये है। इसके अलावा चोपड़ा ने देवदत्त पड्डिकल और सरफराज खान की भी सराहना की। पड्डिकल ने अपने टेस्ट डेब्यू में ही अर्धशतक लगाया। पड्डिकल ने 103 गेंद में 65 रन बनाये। वहीं सरफराज ने सीरीज में तीन अर्धशतक लगाये हैं।