News Website

एंडरसन का रिकार्ड शायद ही कोई तेज गेंदबाज तोड़ पाये : ब्रॉड

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने साथी खिलाड़ी जेम्स एंडरसन की जमकर प्रशंसा की है। ब्रॉड ने कहा कि किसी को भी उनके समर्पण और कौशल पर संदेह नहीं करना चाहिए। 41 साल की उम्र में भी जिस प्रकार वह गेंदबाजी करते हैं उससे सभी को प्रेरणा मिलती है। एंडरसन 700 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं। ब्रॉड ने कहा, यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि है और मुझे नहीं लगता कि कोई अन्य तेज गेंदबाज इस रिकार्ड की बराबरी कर पायेगा। साथ ही कहा कि बिना समर्पण और मानसिक लचीलेपन के कोई भी 41 साल की उम्र तक नहीं खेल सकता। पिछले दो दशक में उन्होंने अलग-अलग हालातों में खेलते हुए ये सफलता हासिल की है। ब्रॉड ने कहा, उन्होंने शीर्ष स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के तरीके ढूंढ लिए हैं और अभी भी बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं, जो कि जब आप इसके बारे में सोचते हैं तो यह असाधारण है।
ब्रॉड ने कहा कि वह चाहते थे कि इस साल जुलाई से वेस्ट इंडीज और श्रीलंका के खिलाफ एंडरसन को अपना 700 वां विकेट लेते देखे पर ये उपलब्घि उन्होंने पहले ही हासिल कर ली। उन्होंने कहा कि ये तेज गेंदबाज इस साल 42 साल का हो जाएगा। ऐसे में वह कब तक टेस्ट गेंदबाज बने रहेंगे ये देखना होगा। उन्होंने कहा, एंडरसन के संन्यास पर लोग सवाल पूछ रहे हैं पर ये कब होगा। इसका मुझे अंदाजा नहीं है। साथ ही कहा कि उसे पता चल जाएगा कि जाने का सही समय कब है, और केवल वह ही यह निर्णय ले सकता है।
वहीं कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैकुलम चाहेंगे कि वह ऑस्ट्रेलिया में एशेज को ध्यान में रखते हुए अगले 18-24 महीनों तक इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन करें पर एंडरसन तब तक 43 साल के हो जाएंगे और शायद वह इतना आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!