News Website

मुंबई की हार में छा गए अर्जुन तेंदुलकर, IPL करियर का पहला छक्का जड़ लूट ली महफिल

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 का 35वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच 25 अप्रैल मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। यह मैच मेजबान टीम गुजरात ने 55 रन से अपने नाम कर लिया। यह टाइटंस की लगातार दूसरी जीत थी। जबकि मुंबई को इस सीजन यह चौथी हार मिली। मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। लेकिन इसके बावजूद महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने जमकर सुर्खियां बटोरी। सबने उन्हें गेंदबाजी करते हुए तो देखा ही है। लेकिन अब बल्लेबाजी करते हुए भी देख लिया। आईपीएल में पहली बार बल्लेबाजी कर रहे अर्जुन ने शानदार छक्का लगाया, जिसके चलते वह अब सुर्खियों में बने हुए हैं।

अर्जुन तेंदुलकर ने जड़ा अपने आईपीएल करियर का पहला छक्का

दरअसल, मुंबई इंडियंस की पारी का अंतिम और 20वां ओवर गुजरात टाइटंस की ओर से मोहित शर्मा डाल रहे थे। उनके ओवर की पहली गेंद पर अर्जुन तेंदुलकर स्ट्राइक पर थे। अर्जुन को मोहित ने शॉट गेंद रखी, जिसको देखकर तेंदुलकर बिल्कुल भी नहीं घबराए और उन्होंने पलक झपकते ही एक शानदार पुल शॉट खेल दिया। अर्जुन के पुल शॉट में इतनी ताकत थी की गेंद सीधा सीमा-रेखा के पार चली गई। इसी के साथ अर्जुन ने अपने आईपीएल करियर का पहला छक्का भी लगा दिया। तेंदुलकर ने 73 मीटर का गगनचुंबी छक्का लगाया था। उनके इस सिक्स की वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में है। अर्जुन अपनी बल्लेबाजी से पहले गेंदबाजी में भी महफिल लूट ली थी। उन्होंने अपने 2 ओवर के स्पेल में महज 9 रन देकर रिद्धिमान साहा के रूप में एक बहुमूल्य विकेट चटकाया था।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए और मुंबई के सामने 208 रन का पहाड़नुमा लक्ष्य रखा। 208 रन के लक्ष्य को चेज करने उतरी मुंबई की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। वह 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 152 रन ही बना पाए और 55 रन से मैच हार गए।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!