मुंबई: आईपीएल 2023 के 42वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी और टिम डेविड ने जेसन होल्डर की पहली तीन गेंदों में 3 छक्के उड़ाते हुए रोहित सेना को करिश्माई जीत दिला दी। यह टीम की ओर से रोहित शर्मा को बर्थडे गिफ्ट भी रहा। 36वां जन्मदिन मनाने वाले रोहित ने जीत के बाद केक काटा।
Related Posts
मुंबई इंडियंस की ओर से ट्विटर हैंडल पर शेयर तस्वीर में रोहित और सपोर्ट स्टाफ केक में सराबोर नजर आ रहे हैं। इससे पहले स्टेडियम पहुंचने के बाद भी टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट के कप्तान ने केक काटा था। दूसरी ओर, इससे पहले उन्होंने एक बड़ी पार्टी भी दी थी, जिसमें युवजें चहल सहित विपक्षी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी भी शामिल हुए थे।
खैर, मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 212 रन बनाए थे। टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने गजब की बैटिंग करते हुए 62 गेंदों में 16 चौके और 8 छक्के के दम पर 124 रन ठोके थे। ऐसा लगा जैसे कि राजस्थान ने मुंबई के कप्तान का बर्थडे सेलिब्रेशन खराब करने का पूरा मूड बना लिया है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.