News Website

दिल्ली कैपिटल्स की पहले मैच में होगी केएल राहुल की सेना से टक्कर…. देखें डीसी का आईपीएल 2023 का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही 4 मैचों की रोमांचक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का बीसीसीआई ने शेड्यूल जारी कर दिया है। 31 मार्च शुक्रवार से गत विजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच से आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज होगा बता दें कि कोरोना वायरस के बाद से पहली बार आईपीएल होम और अवे लेग में खेले जाएंगे। यानि सभी टीमें 14 में से 7 मुकाबले अपने घर पर खेलेंगी। ऐसे में सभी टीमों के दर्शक अपनी-अपनी पसंदीदा फ्रेंचाइजियों को खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित होंगी। तो आइये ऐसे में जानते हैं दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल 2023 के शेड्यूल के बारे में।

दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2023 का शेड्यूल

1) 1 अप्रैल, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ

2) 4 अप्रैल, दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, दिल्ली

3) 8 अप्रैल, राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, गुवाहाटी

4) 11 अप्रैल, दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली

5) 15 अप्रैल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बैंगलोर

6) 20 अप्रैल, दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली

7) 24 अप्रैल, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, हैदराबाद

8) 29 अप्रैल, दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली

9) 02 मई, गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात

10) 06 मई, दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दिल्ली

11) 10 मई, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई

12) 13 मई, दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स, दिल्ली

13) 17 मई, पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, धर्मशाला

14) 20 मई, दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2023 के लिए स्क्वॉड

डेविड वॉर्नर, पृथ्वी साव, राइली रुसो, सरफराज खान, मनीष पांडे, यश धुल, फिल सॉल्ट, अक्षर पटेल, मिचेल मार्श, रोवमन पॉवेल, ललित यादव, रिपल पटेल, अमान खान, प्रवीण दुबे, विकी ओस्तवाल, एनरिख नॉर्खिया, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा, चेतन साकरिया, मुस्तफिजुर रहमान, लुंगी एनगीडी, मुकेश कुमार, कमलेश नागरकोटी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!