News Website

पिता इलेक्ट्रिशियन, अपना घर तक नहीं, कोच ने उठाया खर्च… कुछ ऐसी है तिलक वर्मा की कहानी

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा ने आईपीएल 2023 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सनसनी मचा रखी है। वह किसी गेंदबाज को नहीं छोड़ते। तिलक को आक्रामक अंदाज से खेलना पसंद है। अब तक उन्होंने इस सीजन में खेले गए 5 मैचों में 158 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए हैं। तिलक का बल्ला हर मैच में जमकर बोल रहा है। बता दें कि 20 वर्षीय तिलक ने पिछले साल आईपीएल में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने आईपीएल 2022 में खेले गए 14 मैचों में 2 अर्धशतक के बदौलत 397 रन बनाए थे।

बस वहीं से वह लाइमलाइट में आ गए। अपनी कंसिस्टेंसी से तिलक ने सबको प्रभावित किया है। इसी के साथ वह जल्द ही टीम इंडिया के लिए भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वो दिन दूर नहीं जब तिलक भारतीय जर्सी में कहर बरपा रहे होंगे। लेकिन क्या आप तिलक के आईपीएल पहुंचने तक की कहानी जानते हैं? या क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ा था? या उन्हें अपने जीवन में गरीबी का कितना सामना करना पड़ा है? अगर नहीं तो आइये जानते हैं उनकी यहां तक पहुंचने की स्ट्रगल स्टोरी के बारे में।
कोच ने उठाया खर्चा

आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से तिलक वर्मा के कोच सलाम बयाश ने उनकी काफी मदद की। खान-पान से लेकर उनकी क्रिकेट किट तक में सलाम ने तिलक की काफी सहायता की। यही वजह है कि तिलक अपने कोच को बहुत मानते हैं और उनको आज भी उतना ही सम्मान देते हैं। तिलक अंडर 16 में टूटे हुए बल्ले से भी खेल चुके हैं। वह 2020 में अंडर 19 भारतीय टीम का हिस्सा थे।

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस ने की पैसों की बारिश

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने युवा तिलक वर्मा पर पैसों की बारिश कर दी। उन्होंने तिलक को 1.7 करोड़ की मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ा। तिलक का सपना पहली आईपीएल सैलरी से अपने माता-पिता को घर दिलाना था। बस वहीं से तिलक की किस्मत चमक गई। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!