IPL में टेस्ट पारी खेल गए हार्दिक पंड्या, नाबाद 59 रन बनाने के बावजूद गुजरात के लिए नहीं चेज कर पाए 131 रन
अहमदाबाद: आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के 131 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम छह विकेट पर 125 रन ही बना सकी।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान हार्दिक पंड्या (53 गेंद में नाबाद 59, सात चौके) के नाबाद अर्धशतक और अभिनव मनोहर (26) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 62 रन की साझेदारी के बावजूद डिफेंडिंग मामूली स्कोर चेज नहीं कर पाए। राहुल तेवतिया ने सात गेंद में तीन छक्कों से 20 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।