News Website

रोहित की पलटन या धोनी के धुरंदर में से किसके हक में रहेगी पिच? जानें क्या बारिश के चलते धुलेगा मैच?

मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला 8 अप्रैल शनिवार को खेला जाएगा। मुकाबले की मेजबानी मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम करेगा। मुंबई और चेन्नई की राइवलरी आईपीएल की सबसे बड़ी राइवलरी है। फैंस का उत्साह इस मैच को लेकर चरम पर होता है। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम करने में पूरी जान झोंक देती हैं। इसी के साथ मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की राइवलरी को ‘एल क्लासिको’ भी कहा जाता है। दर्शकों को दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। तो आइये ऐसे में जानते हैं इस महामुकाबले में पिच और मौसम का क्या मिजाज रहने वाला है।

पिच रिपोर्ट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के हक में रहती है। अच्छा उछाल होने की वजह से वानखेड़े में गेंद बल्ले पर सही तरह से आती है, जिसके चलते बल्लेबाज जमकर रन बटोरता है। ऐसे में मुंबई में अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले ही देखने को मिलते हैं। मुंबई और चेन्नई के बीच भी एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। गेंदबाजों के लिए यह पिच ज्यादा मददगार नहीं होती। लाल मिट्टी की यह पिच फिर भी स्पिनर्स के लिए अच्छी रहती है। छोटा मैदान होने की वजह से यहां चौके छक्के भी अधिक लगते हैं। ड्यू के कारण जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

वेदर रिपोर्ट
मुंबई के अगर मौसम की बात करें तो, 8 अप्रैल शनिवार को मुंबई का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने वाला है जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री। इसी के साथ ह्यूमिडिटी 43 प्रतिशत होगी। जबकि हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इसके अलावा बात करें बारिश की तो, शनिवार को मुंबई में बारिश के आसार बिल्कुल नहीं है। बहरहाल, ऐसे में उम्मीद है कि बारिश के चलते मैच में किसी तरह की कोई रुकावट नहीं आएगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!