News Website

पठान के ओटीटी पर आते ही सर्वर क्रैश, कंगना रनोट की दिलजीत दोसांझ को चेतावनी

आज सुबह से ही मनोरंजन जगत में लगातार हलचल देखने को मिल रही है। शाह रुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने थिएटर के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाका कर दिया। फैंस ने फिल्म देखते हुए बताया कि प्राइम वीडियो का सर्वर क्रैश हो गया।

इसके अलावा कंगना रनोट ने पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके खालिस्तान को सपोर्ट न करने की चेतावनी दी है

इसके अलावा रश्मिका मंदाना ने अब पुष्पा-द राइज के इस गाने पर अब डांस करने से साफ इनकार कर दिया है और एंटरटेनमेंट जगत में आज क्या-क्या खास रहा, चलिए डालते हैं एक नजर।

पठान के रिलीज होते ही सर्वर क्रैश

शाह रुख खान-दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम रिलीज फिल्म ‘पठान’ ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के ओटीटी पर आते ही फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी बढ़ गई है। सेंसर बोर्ड की तरफ से डिलीट किये गए सीन्स भी ओटीटी रिलीज में दिखाए गए।

कंगना ने दिलजीत को दी चेतावनी

कंगना रनोट ने एक बार फिर दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधा है। पंजाब पुलिस द्वारा कट्टरपंथी सिख उपदेशक और वारिस पंजाब डे के प्रमुख अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई के बीच, कंगना ने एक्टर और सिंगर दिलजीत के लिए भी एक चेतावनी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

रश्मिका ने ‘सामी-सामी’ पर डांस करने से किया इनकार

रश्मिका मंदाना का पुष्पा से गाना सामी-सामी सुपरहिट हुआ था। इस गाने में रश्मिका मंदाना के डांस मूव्स को लोगों ने खूब कॉपी किया। यहां तक कि रश्मिका जिस भी इवेंट का हिस्सा बनती, फैंस उनसे सामी-सामी पर डांस करने की रिक्वेस्ट करते, लेकिन एक्ट्रेस ने अब इस गाने पर डांस करने से हमेशा के लिए मना कर दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का हाल

मार्च में तीन फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां ‘तू झूठी, मैं मक्कार’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ भी हार मानने को तैयार नहीं है, लेकिन इन सबके बीच ‘ज्विगाटो’ का हाल-बेहाल रहा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!