News Website

शादाब ने शाहीन अफरीदी से कप्तानी छिनने की

पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद शाहीन अफरीदी को टी-20 कप्तानी से बर्खास्त करने की खबरों पर निराशा जाहिर की है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम में काफी समय से भूचाल मचा हुआ है। चाहे बोर्ड हो या टीम, हर जगह बदलाव का दौर जारी है। बाबर आजम के बाद पाकिस्तान की टी20 टीम की कमान शाहीन अफरीदी को मिली। इस तेज गेंदबाज की अगुवाई वाली पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद शाहीन सवालों के घेरे में आ गए। न्यूजीलैंड के हाथों पाकिस्तान की शर्मनार टी20 सीरीज हार के बाद, कप्तानी से जुड़ी खबरें आनी शुरू हो गई, जिससे शाहीन की नेतृत्व भूमिका पर खतरा मंडरा रहा है।
हालांकि, इन अटकलों के बीच ऑलराउंडर शादाब ने शाहीन का समर्थन किया है। शादाब खान ने कप्तानी में अचानक बदलाव की बातों का विरोध किया। शादाब ने टीम के दृष्टिकोण में स्थिरता और निरंतरता की आवश्यकता का हवाल देते हुए, शाहीन को थोड़ा और समय देने की बात कही। शादाब ने कहा, हमने शाहीन को एक श्रृंखला दी है, और हम उसकी कप्तानी बदलने पर विचार कर रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए, क्योंकि लंबी अवधि में किसी को उसकी प्रक्रिया के अनुसार सही ढंग से कप्तानी करने का मौका मिलाना चाहिए।
जब भी आप किसी को लाते हैं, चीजें तुरंत नहीं बदल सकतीं। इसमें समय लगता है। हम चाहते हैं कि कई चीजें तुरंत बदल जाएं, लेकिन ऐसा नहीं होता है। इस प्रक्रिया में, शुरुआत में ज्यादातर असफलताएं होती हैं, और यह देखना महत्वपूर्ण है कि हम उन विफलताओं को कैसे स्वीकार करते हैं।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!