News Website

आप एक चैंपियन हैं… KKR ने जीता दिल, 5 छक्के खाने वाले यश दयाल का ऐसे बढ़ाया हौसला

नई दिल्ली: रिंकू सिंह एकनई दिल्ली: रिंकू सिंह एक ऐसा नाम है जिसने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया। रिंकू ने वो कर दिखाया जिसको करने में बड़े-बड़े सूरमा खिलाड़ियों के भी पैर कापते हैं। उन्होंने आखिरी ओवर में 5 गेंद पर 5 छक्के जड़कर केकेआर को मैच जिता दिया। जहां रिंकू ने यह चमत्कार कर अपना नाम बना लिया, तो वहीं गेंदबाज यश दयाल इसको जितना जल्दी हो सके भुलाना चाहेंगे। जब हर कोई रिंकू-रिंकू कर रहा था उस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स ने यश दयाल के लिए कुछ ऐसा किया कि सबका दिल जीत लिया।  ऐसा नाम है जिसने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया। रिंकू ने वो कर दिखाया जिसको करने में बड़े-बड़े सूरमा खिलाड़ियों के भी पैर कापते हैं। उन्होंने आखिरी ओवर में 5 गेंद पर 5 छक्के जड़कर केकेआर को मैच जिता दिया। जहां रिंकू ने यह चमत्कार कर अपना नाम बना लिया, तो वहीं गेंदबाज यश दयाल इसको जितना जल्दी हो सके भुलाना चाहेंगे। जब हर कोई रिंकू-रिंकू कर रहा था उस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स ने यश दयाल के लिए कुछ ऐसा किया कि सबका दिल जीत लिया।

केकेआर ने यश के लिए डाला खास पोस्ट

इसमें कोई दोराय नहीं कि आखिरी ओवर में 5 छक्के खाकर यश दयाल का मनोबल चूर-चूर हो गया होगा। उनको हर एक छक्का कांटे की तरह चुभ रहा होगा। लेकिन इसी बीच उनकी विरोधी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसे देखकर आप केकेआर के फैन बनने से खुद को नहीं रोक पाएंगे। दरअसल, कोलकाता ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यश दयाल की तस्वीर शेयर कर उनका हौसला बढ़ाया है। केकेआर ने लिखा, ‘चिन अप, लैड। बस ऑफिस में एक मुश्किल दिन,ऐसा क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ भी होता है। आप एक चैंपियन हैं, और जबरदस्त वापसी करने वाले हैं।’
इरफान पठान ने भी किया बैक

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी यश दयाल को 5 छक्के खाने के बाद बैक किया है। उन्होंने यश के लिए ट्विटर का सहारा लेते हुए लिखा है कि, ‘ यश दयाल आज के गेम को वैसे ही भूल जाओ जैसे तुम आगे बढ़ने के लिए मैदान पर बिताए अच्छे दिन भूलते हो। अगर आप स्ट्रॉन्ग (मजबूत) रहे तो चीजों को बदल सकते हैं।’ बता दें कि 25 वर्षीय यश दयाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने चार ओवर के स्पेल में 17.25 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 69 रन लुटाए हैं। यश को दिसंबर में बांग्लादेश में खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्काड में भी शामिल किया गया था। आईपीएल 2022 में इस लेफ्ट आर्म गेंदबाज ने 9 मैचों में 11 विकेट लेकर सबका ध्यान अपनी ओर खीचा था।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!