News Website

चीन के विदेश मंत्री किन गैंग 2 मार्च को आएंगे दिल्ली, G-20 मंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल

चीन के विदेश मंत्री किन गैंग भारत का दौरा करेंगे। किन गैंग भारत में होने वाले विदेश मंत्रियों के सम्मेलन जी-20 में हिस्सा लेने के लिए आएंगे। चीन ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है। चीन ने बताया कि 2 मार्च को नई दिल्ली में होने जा रहे सम्मेलन में किन गैंग शामिल होंगे।

एक प्रेस वार्ता के दौरान चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, “जी-20 को वैश्विक अर्थव्यवस्था में प्रमुख चुनौतियों पर ध्यान देना चाहिए। चीन यह सुनिश्चित करने के लिए सभी पक्षों के साथ काम करने को तैयार है कि जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक बहुपक्षवाद पर सकारात्मक संदेश भेजे।”

पीएम मोदी कर सकते हैं संबोधित

एजेंसी के अनुसार, पीएम मोदी जी-20 के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों को संबोधित कर सकते हैं। इस दौरान वह विश्व स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव के बारे में बात करेंगे। बता दें कि बेंगलुरु में ब्लॉक के वित्त प्रमुखों की बैठक के कुछ दिनों बाद विदेश मंत्रियों की बैठक होने जा रही है।

एंटनी ब्लिंकन भी होंगे शामिल

जी-20 सम्मेलन में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और ब्रिटेन के विदेश सचिव नई दिल्ली की बैठक में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली, जेम्स क्लेवरली शामिल होंगे। भारत ने गैर-जी20 सदस्यों सहित 40 देशों के प्रतिनिधि को न्योता दिया है।

टिकटॉक बैन के फैसले का विरोध

उधर, चीन ने व्हाइट हाउस द्वारा टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का विरोध किया है। माओ ने कहा कि अमेरिका राष्ट्रीय सुरक्षा की अवधारणा को जरूरत से ज्यादा खींच रहा है। विदेशी कंपनियों को दबाने के लिए शक्तियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, हम उन गलत कार्यों का दृढ़ता से विरोध करते हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!