News Website

संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ का फर्स्ट लुक, सोनाक्षी से मनीषा तक ने लूट ली महफिल

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद अब बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। अपने डायरेक्शन में वो वेब शो लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है ‘हीरामंडी’। इसका फर्स्ट लुक वीडियो रिवील कर दिया गया है, जिसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, रिचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सेगल रॉयल लुक में नजर आ रही हैं। इस लुक ने ही सभी को क्रेजी कर दिया है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी है।

इस वीडियो की शुरुआत में संजय लीला भंसाली का नाम दिखाई देता है। इसके बाद मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सेगल, रिचा चड्ढा और आखिरी में सोनाक्षी सिन्हा की झलक दिखती है। सभी पीले रंग के आउटफिट में रॉयल लुक में नजर आ रही हैं। इस पर ये भी लिखा है कि ये जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

भंसाली की एक और जादुई दुनिया

‘हीरामंडी’ के फर्स्ट लुक वीडियो में उस दौर की झलक दिखाई गई है, जहां ‘वेश्याएं’ ‘रानियां’ हुआ करती थीं। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘संजय लीला भंसाली की बनाई गई एक और समय, एक और युग, एक और जादुई दुनिया, जिसका हम हिस्सा बनने का इंतजार नहीं कर सकते। यहां हीरामंडी की खूबसूरत और दिलचस्प दुनिया की एक झलक है। जल्द आ रही है!’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!