News Website

पाकिस्तान को जावेद अख्तर ने धोया तो कंगना रनौत ने की तारीफ, लोग बोल- लगे हाथ केस की भी बात कर लो

जहां एक समय कंगना रनौत गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ थीं। वहीं आज उनकी तारीफ कर रही हैं। एक्ट्रेस ने पाकिस्तान में जावेद अख्तर के रिमार्क की सराहना की है। जिसमें उन्होंने मुंबई में हुए आकंती हमले का जिक्र किया था। और कहा था कि उसके आरोपी कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तानी थे, ‘हम तो बंबई के लोग हैं। हमने तो देखा हमारे शहर में कि कैसे हमला हुआ था। तो वो लोग तो नॉर्वे से तो नहीं आए थे। न इजिप्ट से आए थे। वो लोग अभी-भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं। तो अगर ये शिकायत एक हिंदुस्तानी के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।’ अब इसी क्लिप को एक्ट्रेस ने रीट्वीट किया है।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहती हैं। हर मुद्दे पर उनकी प्रतिक्रिया आना लाजमी है। फिर चाहे उसका अंजाम कुछ भी हो। अब जब जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने पाकिस्तान के लाहौर में हुए ‘फैज फेस्टिवल 2023’ में शामिल हुए और वहां पर अपने तीखे शब्दों से सुर्खियों में छा गए तो कंगना भी लाइमलाइट बटोरने में पीछे नहीं रहीं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- जब मैं जावेद साहब की कविताएं सुनती हूं तो लगता था कि ये कैसी मां सरस्वती जी की इन पर इतनी कृपा है। लेकिन देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में, तभी तो खुदाई होती है उनके साथ में। जय हिंद जावेद अख्तर साहब। घर में घुसकर मारा है। हाहाहा।

कंगना के बदले सुर को लोगों ने ली चुटकी

अब ये ट्विट आने के बाद यूजर्स ने रिएक्शन्स देने शुरू किए। एक ने लिखा- जावेद साहब हमेशा हलत को गलत कहने का जजबा रखते हैं। कल अगर हिंदुत्व के कुरीतियों के खिलाफ बोलोंगे तो क्या आप जावेद साहब की तारीफ करेंगी? एक ने लिखा- भैया इसके सुर ही बदल दिए आपने। एक ने लिखा- परिस्थिति इंसान को क्या से क्या बना देती है। एक ने लिखा- जितना चाहे मक्खन लगा लो। जावेद सर केस वापिस नहीं लेंगे। डबल ढोलकी। एक ने लिखा- लगे हाथ अपने केस के लिए भी उनसे बात कर लो। माफी मांग लो और खत्म करो। एक ने लिखा- दीदी पार्टी बदल ली।

कंगना पर जावेद ने किया है मानहानि का केस

बता दें कि कंगना रनौत ने जावेद अख्तर पर ‘बेबुनियाद’ आरोप लगाए थे। कहा था कि वह गुटबाजी करते हैं और वह धमका भी चुके हैं। इसके बाद जावेद अख्तर ने एक्ट्रेस पर मानहानि का केस ठोंक दिया था। इसके बाद जब भी सुनवाई होती कंगना रनौत कोर्ट पहुंचती ही नहीं। वह हमेशा नदारद रहतीं। एक बार तो उनके खिालाफ वारंट भी जारी हुआ था लेकिन जब वह अंत में पेश हो गईं तो उस वारंट को कैंसिल कर दिया गया था। फिलहाल ये मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 19 अप्रैल, 2023 को इसकी सुनवाई भी होनी है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!