News Website

द फैमिली मैन’ वाले श्रीकांत तिवारी सुलझाएंगे ‘फर्जी’ का केस, बन रहा है यूनिवर्स?

इन दिनों फिल्मों की कहानियों में यूनिवर्स और क्रॉस ओवर का ट्रेंड खूब चल रहा है। इसे और सरल भाषा में समझें तो एक फिल्म की कहानी का दूसरी फिल्म की कहानी से कनेक्शन। कुछ ऐसा ही देखने को मिला है शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की वेब सीरीज ‘फर्जी’ में, जिसे राज एंड डीके ने बनाया है। वही राज एंड डीके, जिन्होंने इससे पहले ‘द फैमिली मैन’ जैसी सुपरहिट वेब सीरीज बनाई। उनकी खासियत है, उनका ह्यूमर। जो कहानी और किरदारों में जान फूंक देता है। खैर। हम आपको ये बताने वाले हैं कि राज एंड डीके भी उस क्रॉस ओवर और यूनिवर्स वाले चलन में शामिल हो गए हैं, क्योंकि उनकी ‘फर्जी’ में ‘द फैमिली मैन’ के किरदारों की भी झलक देखने को मिलती है। अब ये कयास लगाया जा रहा है कि क्या आगे जाकर ‘फर्जी’ और ‘द फैमिली मैन 3’ की कहानी मिलने वाली है! वैसे भी फैंस ‘फैमिली मैन 3’ का बेसब्र होकर इंतजार कर रहे हैं।

राज एंड डीके की वेब सीरीज ‘फर्जी’ में शाहिद कपूर और विजय सेतुपति के अलावा केके मेनन और राशि खन्ना ने भी अहम किरदार निभाया है। इस सीरीज की कहानी को कैसे ‘द फैमिली मैन 3’ से जोड़ा जाएगा, इसके कुछ हिंट भी शो में ही दिए गए हैं। आइये आपको एक-एक कर बताते हैं।

1.श्रीकांत तिवारी से मांगी मदद

‘फर्जी’ वेब सीरीज में एक सीन में विजय सेतुपति का किरदार माइकल, श्रीकांत तिवारी से फोन पर बात करता है और एक केस सुलझाने के लिए मदद मांगता है। दोनों के बीच की बातचीत बहुत ही मजेदार है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!