News Website

क्या ऐसा भी हो सकता है ! यह बंदा दौड़ता नहीं उड़ता है, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो, देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

नई दिल्ली: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्र अक्सर अपने ट्वीट क लेकर चर्चा में रहते हैं। कभी उनके शेयर किए वीडियो बड़े मजेदार होते हैं तो कभी सीख भी दे जाते हैं। एक बार फिर उन्होंने आज एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो किसी रेस का समझ आ रहा है। इस रेस में पहले पहुंचने की होड़ दिखाई दे रही है। इस रेस वाले वीडियो को देखने पर लगता है कि आगे रहने वाला शख्स आसानी से इस रेस को जीत लेगा। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है कि सबकी आंखें खुली रह जाती हैं। वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि इसे प्यार करें, यह सामान्य है। कभी आपको लगता है कि आप पिछड़ रहे हैं लेकिन आपके पास हमेशा पहले स्थान पर छलांग लगाने का मौका होता है।

वीडियो में ऐसा क्या है, देखिए
आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल जो वीडियो शेयर किया है वह किसी रेस का है। इस छोटी सी क्लिप को देखने पर तो पहले सबकुछ सामान्य सा लगता है। एक प्रतिभागी बाकी लोगों को पछाड़ते हुए लाइन के पास पहुंचता है। देखवे पर लगता है कि वह ही इस रेस का विजेता होगा। लेकिन सेकेंड्स के अंदर ही तस्वीर बदल जाती है। पीछे से एक और प्रतिभागी आता है और एक छलांग लगाता है। उसके छलांग लगाते ही पूरा सीन चेंज। जिसे आप विजेता मान बैठे थे वह हार जाता है। वहीं छलांग लगाने वाला व्यक्ति इस रेस का विजेता हो जाता है। कई लोगों ने देखने पर तो पूछ लिया कि यह बंदा दौड़ रहा था या उड़ रहा था।

बंदे के इस अद्भुत प्रयास की तारीफ करता हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि इसे प्यार करें, यह सामान्य है। बीच में कभी आपको लगता है कि आप पिछड़ रहे हैं लेकिन पहले स्थान पर छलांग लगाने का मौका हमेशा होता है। महिंद्रा के इस वीडियो पर लोग भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

लोगों के रिएक्शन पढ़ लीजिए
आनंद महिंद्रा के इस वीडियो पर लोग भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैं पक्के से कह सकता हूं कि यह आदमी डिस्क्वालिफाइड हो गया होगा। किसी भी रनिंग कंपटीशन में आप छलांग लगाकर रेस नहीं जीत सकते। दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या वह दौड़ रहा था या उड़ रहा था। एक अन्य यूजर ने लिखा कि गिरना भी गलत नहीं है,कम से कम आप आगे तो बढ़ते हो। एक यूजर ने तो इसे अप्रेजल से जोड़ दिया। वहीं अन्य यूजर्स ने इसे मिड-डे मोटिवेशन और खूबसूरत लैंडिंग करार दिया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!