News Website

मेरे बॉम्‍बे को जलाने वाले आजाद घूम रहे… जावेद अख्‍तर ने लाहौर में आतंकवाद पर दिखाया आईना तो पाकिस्‍तानी आगबबूला

लाहौर: पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत के शहर लाहौर में पिछले दिनों फैज फेस्विटल आयोजित हुआ। इस महोत्‍सव में हिस्‍सा लेने भारत से जावेद अख्‍तर भी गए थे। भारतीय शायर और लेखक जावेद अख्‍तर ने पाकिस्‍तान को आतंकवाद पर आईना दिखाया। अब यहां के लोग सच्‍चाई को समझने के बजाय अख्‍तर को ही गालियां दे रहे हैं। आम ट्विटर यूजर्स से अलग सेलिब्रिटीज भी जावेद को ही कठघरे में खड़ कर रहे हैं। उनके बयान को लेकर देशभर में जबरदस्‍त विरोध हो रहा है और लोग पूछ रहे हैं कि उन्‍हें क्‍यों बुलाया गया था।

जावेद अख्‍तर के बेबाक बोल
17 से 19 फरवरी तक चले इस फेस्टिवल के दौरान जब जावेद अख्‍तर पहुंचे तो लोग भी काफी खुश हो गए। मगर उन्‍होंने यहां पर वह सच भी कह दिया जो पाकिस्‍तान को हमेशा कड़वा लगता है। जावेद अख्‍तर की एक वीडियो क्लिपिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस क्लिपिंग में जावेद को कहते हुए सुना जा सकता है, ‘मुंबई के हमलावर आपके देश में आजाद घूम रहे हैं।’

जावेद ने जो कुछ कहा, वह इस तरह से है, ‘मैं बॉम्‍बे से हूं और मैंने अपने शहर पर हमला देखा है। हमलावर न तो नॉर्वे से थे और न ही मिस्र के थे। ये हमलावर आज भी आपके देश में आजाद घूम रहे हैं। ऐसे में एक भारतीय होने के नाते अगर कोई अपने दिल में शिकायत लिए हुए है तो फिर आपको तकलीफ नहीं होनी चाहिए।’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!