विमेंस T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल IND V/S AUS:ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, भारतीय टीम में 3 बदलाव; बीमार पूजा की जगह स्नेह राणा को मौका
साउथ अफ्रीका में चल रहे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
भारतीय टीम में 3 बदलाव, ऑस्ट्रेलिया में 2
सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम 3 बदलाव के साथ उतरी है। बीमार पूजा वस्त्राकर की जगह स्नेह राणा, देविका वैद्य की यस्तिका भाटिया और राजेश्वरी गायकवाड़ की जगह राधा यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम में एलाना किंग की जगह जैस जोनासेन और एनाबेल सदरलैंड की जगह एलीसा हिली को प्लेइंग में शामिल किया गया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, रिचा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, राधा यादव और रेणुका सिंह।
ऑस्ट्रेलिया : मेग लेनिंग (कप्तान), एलिसा हीली, बेथ मूनी, एलीस पेरी, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, मीगन शट, जैस जोनासेन, डार्सी ब्राउन और जॉर्जिया वेयरहम।