आयुष शर्मा की फिल्म रुसलान का प्री टीजर जारी
किमेल लाइव इवेंट में स्पाॅट हुईं एमिली, पोलका ड्रेस में हसीना का दिखा स्टाइलिश लुक
(रंग-संसार) आयुष शर्मा की फिल्म रुसलान का प्री टीजर जारी
दंबग खान के बहनोई आयुष शर्मा की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘रुसलान’ का प्री टीजर फिल्म निर्मताओं ने जारी कर दिया। आयुष ने इंस्टाग्राम पर प्री टीजर शेयर करते हुए लिखा, अधीर हूं, आवेगी हूं और प्रोटोकॉल तब बिल्कुल फॉलो नहीं करता हूं। तभी #रुसलान’ के नाम से जाना जाता हूं। टीजर को श्री सत्य साईं आर्ट यूट्यूब चैनल ने लांच किया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि आयुष फुल एक्शन मोड में नजर आने वाले है। पहले आयुष की बैक साइड नजर आती हैं और उन्होंने कंधे पर गिटार लटका रखा है, जिसके कुछ सैकंड बाद ही वे धुएं में से बाहर आते हैं और उनके हाथ में हथियार नजर आता है। फिल्म के डायरेक्टर कात्यायन शिवपुरी हैं। इसमें आयुष के साथ नई अभिनेत्री सुश्री मिश्रा और साउथ इंडियन अभिनेता जगपति बाबू के अहम रोल हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 26 अप्रैल को रिलीज होगी।
क्रू से सामने आया करीना, तब्बू व कृति का फर्स्ट लुक
मशहूर फिल्ममेकर एकता कपूर और रिया कपूर ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ के बाद फिर नई फिल्म ‘क्रू’ में एक साथ आ रही हैं। एकता गुजरे जमाने के मशूहर अभिनेता जीतेंद्र और रिया वर्सेटाइल अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं। पहली दोनों फिल्मों की जैसे एकता और रिया की ये फिल्म भी एक महिला क्रेंद्रित फिल्म है। वे इसकी प्रोड्यूसर हैं। इसका पहला पोस्टर जारी कर दिया गया। फिल्म में करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की मुख्य भूमिकाएं हैं। इन तीनों का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। ये तीनों हसीनाएं एयर होस्टेस के अवतार में नजर आ रही हैं। वे बेहद हॉट दिख रही हैं। फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके डायरेक्टर राजेश ए कृष्णन हैं। फिल्म में तीन एयर होस्टेस की कहानी देखने को मिलेगी जो अपनी जिंदगी से बेहद नाखुश हैं। वे कुछ नया और अलग करना चाहती हैं लेकिन हर बार उसी स्थिति में पहुंच जाती हैं जिससे कि वहां भाग रही हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है। इसमें अभिनेता दिलजीत दोसांझ का भी अहम किरदार है।
जिम में पसीना बहा रही हैं सारा अली खान
अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों अपना वेट कम करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने इसकी एक झलक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सारा ने जिम के कई वीडियो शेयर किए। पहली क्लिप में सारा ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए दिखाया गया है। जिसमें लिखा है, और खाओ सरसों का साग, अभी भाग मिल्खा भाग। एक अन्य वीडियो में, 28 वर्षीय सारा को वेट स्क्वैट्स और बर्पीज करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कैप्शन दिया, अब जो खाया चिट्टा मक्खन जंप करो बढ़ाओ दिल की धड़कन। तीसरी क्लिप में सारा झूले पर बैठकर धूप का आनंद लेती नजर आईं।
किमेल लाइव इवेंट में स्पाॅट हुईं एमिली, पोलका ड्रेस में हसीना का दिखा स्टाइलिश लुक
अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में अमेरिकी एक्ट्रेस एमिली ओलिविया लौरा ब्लंट ने हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में डाला है। सामने आईं तस्वीरे इस समय चर्चा में बनी हुई हैं। हसीना गुरुवार को जिमी किमेल लाइव पर स्पेशल गेस्ट बन कर पहुंची थी। इस दौरान उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो ऑस्कर-नामांकित ओपेनहाइमर स्टार ब्लैक एंड व्हाइट पोलका डॉट वन पीस ड्रेस में स्टनिंग दिखीं। उनकी ये ड्रेस डीप नेक थी जिसकी कमर पर एक बेल्ट थी। हसीना ने मिनिमल मेकअप, स्ट्रेट हेयर, ग्लोसी लिप्स से लुक को पूरा किया था। फैंस हसीना की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।