News Website

स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हो रहा मतदान, मेघालय में अब तक 63.91 और नगालैंड में 72.99 फीसदी वोटिंग

नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। नगालैंड और मेघालय की 60 में से 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक मेघालय चुनाव में 63.91% और नगालैंड चुनाव में 72.99% मतदान हुआ है।

बता दें कि दोपहर 1 बजे तक मेघालय विधानसभा चुनाव में 44.73 और नगालैंड चुनाव में 57.06 फीसद मतदान हुआ है। वहीं, नगालैंड में 11 बजे तक 35.76 और मेघालय में 26.70 फीसद मतदान दर्ज किया गया। इससे पहले पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वोटरों से भारी संख्या में मतदान की अपील की थी।

मेघालय में सराकर बदलने के लिए भाजपा और अन्य क्षेत्रीय दल लगा रहे जोर

सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी सत्ता बरकरार रखने के लिए चुनावी मैदान में उतरी है। जबकि भाजपा, तृणमूल कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दल मेघालय में सरकार में बदलाव लाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हो रहा मतदान: चुनाव अधिकारी

चुनाव अधिकारी ने जानकारी दी कि कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में इसे ठीक कर लिया गया। मतदान स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हो रहा है।

मेघालय में अब तक 63.91 और नगालैंड में 72.99 फीसद हुआ मतदान

मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक मेघालय चुनाव में 63.91% और नगालैंड चुनाव में 72.99% मतदान हुआ है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!