News Website

अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक, बॉलीवुड के सितारों ने दी होली की शुभकामनाएं

पूरे देश में आज 7 मार्च को छोटी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, लेकिन मुंबई में आज ही रंगों से होली खेली जा रही है। फिल्मी सितारों पर रंगों का खुमार चढ़ चुका है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सभी एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड सितारों ने देशवासियों को होली के त्योहार पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। आईए, देखते हैं किसने किस अंदाज में दी  शुभकामनाएं। हमेशा की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा- आप सभी को होली की शुभकामनाएं… जैमिनी रॉय पेंटिंग होली मनाने के लिए जीवंत हो उठती है।अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म भोला का एक वीडियो शेयर कर फैंस को होली बधाई दी है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- भोला की टीम की तरफ से आप सभी को हैप्पी होली।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!