News Website

किसानों के अकाउंट में 12 हजार सालाना, पढ़े बजट के बड़े ऐलान

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को साल 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश कर रहे हैं। यह महाराष्ट्र के एकनथ शिंदे सरकार का पहला बजट है। बजट में राज्य सरकार ने किसानों के लिए खास प्रावधान किए हैं। बजट में नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना की घोषणा की गई है। अब महाराष्ट्र के किसानों को 12,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा।

किसानों को सालाना 12 हजार रुपये मिलेंगे

महाराष्ट्र सरकार ने बजट के जरिए राज्य के किसानों को खूब सौगात दी है. नमो किसान योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष 12,000 रुपये देने की घोषणा की गई है। बजट में सरकार ने इस योजना के लिए 6,900 करोड़ रुपये अलग रखे गए हैं। बता दें कि राज्य के किसानों को नमो शेतकारी महा सम्मान योजना के तहत 6000 रुपये की वार्षिक निधि के रूप में दिया जाएगा। जबकि, पीएम किसान योजना के जरिए 6 हजार रुपये सालाना किसानों को दिए जाते हैं।  इस तरह किसानों को कुल सालाना मिलने वाली रकम 12,000 रुपये हो गई है।

पीएम आवास योजना के तहत 5 लाख घर होंगे तैयार

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि सभी के लिए घर पीएम नरेंद्र मोदी का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। पीएम आवास योजना के तहत जल्द ही करीब पांच लाख घर बनकर तैयार हो जाएंगे।

धान किसानों को 15 हजार प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन अनुदान देने की घोषणा

देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के बजट में धान किसानों को प्रति हेक्टेयर 15 हजार की प्रोत्साहन सब्सिडी देने की घोषणा की है।

अब महाराष्ट्र में होगा ड्रोन से ई पंचनामा

महाराष्ट्र बजट में ऐलान किया गाय है कि ड्रोन की मदद से सैटलाइट के जरिए फसलों का ई पंचनामा किया जाएगा।  इसके अलावा मत्स्य पालन करने वालों को पांच लाख रुपये का बीमा दिया जाएगा।

बजट पेश करने से पहले छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस विधानसभा में बजट पेश करेंगे। उन्होंने बजट पेश करने से पहले छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बजट की प्रतियां लेकर राज्य विधानसभा पहुंच चुके हैं। आज महाराष्ट्र विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया जा रहा है।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!