News Website

‘आग से खेल रहे हैं पीएम मोदी, अदाणी पर बोलें सच’, बहन कविता को समन के बाद तेलंगाना के मंत्री KTR का तीखा हमला

तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने अपनी बहन और नेता ‘के कविता’ को ईडी के समन के बाद पीएम मोदी (KTR attack PM Modi) और भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोला है। रामाराव (KTR) ने कहा कि अदाणी मामले फंसते देख प्रधानमंत्री मोदी और उनकी भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष को फंसाना शुरू कर दिया है। बीआरएस (BRS) नेता ने हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जिस डबल इंजन की बात करते हैं, वह “अदाणी का आर्थिक इंजन और मोदी का राजनीतिक इंजन है”।

भाजपा में क्या हर कोई राजा हरिश्चंद्र का भाई?

बीआरएस नेता ने कहा कि धमकाने की रणनीति दक्षिणी राज्य में काम नहीं करेगी। मंत्री ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए पूछा, कि क्या भाजपा में हर कोई राजा हरिश्चंद्र का भाई है। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए केटीआर ने कहा कि पीएम, अदाणी मामले पर उनके खिलाफ लगे आरोपों की बात क्यों नहीं करते हैं? हम कह रहे हैं कि गौतम अदाणी नरेंद्र मोदी के प्रॉक्सी हैं। क्या वह लाई डिटेक्टर टेस्ट लेंगे? क्या उनमें देश के सामने आने की हिम्मत है?

आग से खेल रहे हैं पीएम- KTR

केटीआर ने कहा कि उत्पीड़न और राजनीतिक प्रतिशोध और डराने-धमकाने की राजनीति नरेंद्र मोदी के लिए कहीं और काम कर सकती है। उन्होंने कहा कि वह आग से खेल रहे हैं और मुझे यकीन है कि आने वाले दिनों में उन्हें इसका एहसास होगा। बता दें कि अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी की जांच के दायरे में है।

के कविता को ईडी ने जारी किया समन

गौरतलब है कि केटीआर की बहन के कविता को दिल्ली आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी द्वारा बुलाया गया है। इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पहले भी बीआरएस नेता से पूछताछ कर चुकी है।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!