News Website

किशोरी से दरिंदगी का दूसरा आरोपित गिरफ्तार, जंगल में मारपीट कर छोड़ा था, पीड़िता की हालत में आया सुधार

वहशी ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। मात्र 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसका गला घोंटा। नाक, मुंह और आंखों पर ताबड़तोड़ घूंसे बरसाए। हाथ तोड़ने के बाद सिर पर नुकीली वस्तु से प्रहार किया। जब लगा कि वह मर गई तो उसे जंगल में कांटों के बीच फेंक भाग गया। शुक्रवार सुबह किशोरी को होश आया तो वह कोहनी और घुटनों के बल 100 मीटर घिसटकर रोड पर पहुंची। अस्पताल पहुंचने पर किशोरी ने आपबीती बताई।

दूसरा आरोपित भी पकड़ा

सिकंदरा के जंगल में किशोरी से दरिंदगी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपित को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया था दूसरे आरोपित संतोष को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं किशोरी की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल से एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। हालत में पहले से सुधार है।

होली खेलने की बोलकर निकली थी किशोरी

सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने दसवीं की परीक्षा दी है। गुरुवार दोपहर ढाई बजे वह मौसी के घर होली खेलने की कहकर निकली थी। शाम छह बजे तक नहीं लौटी तो स्वजन ने तलाश शुरू की। वह मौसी के घर भी नहीं पहुंची थी। शुक्रवार सुबह स्वजन को बेटी की जानकारी मिली। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर वह जंगल में सड़क पर लहूलुहान पड़ी थी। वहां से गुजर रहे दूधिया ने उसे अपनी तौलिया ओढ़ा दी। किशोरी से नंबर लेकर स्वजन को फोन से सूचना दी। सड़क से करीब 100 मीटर अंदर झाड़ी पर किशोरी की चुन्नी पड़ी थी। पास में ही चप्पल और कुछ कपड़े थे।

शरीर के कई हिस्सों से बह रहा था खून

उसकी आंखों, नाक और सिर से खून बह रहा था। घटनास्थल पर भी खून पड़ा था। चेहरे और गले पर खरोंच थीं। पुलिस और स्वजन ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। दोपहर में होश आने पर किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह घर से निकली थी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!