News Website

विपक्ष के आरोपों पर BJP ने किया पलटवार, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा वोट-फ्रॉम-होम का विकल्प

शनिवार को देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए आज दिन-भर 05 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने ईडी की कार्रवाई को लेकर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि जितने क्षेत्रीय दल भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और जिन पर जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं तो वो कभी विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं…कभी इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं। सारे भ्रष्टाचारी बारी-बारी पकड़े जा रहे हैं। वही भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को घोषणा की कि 80 वर्ष से ऊपर के सभी वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग लोगों को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोट-फ्रॉम-होम विकल्प मिलेगा। 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त होने वाला है।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई, 2023 तक है। इसलिए नई विधानसभा होनी है और उससे पहले चुनाव संपन्न होने हैं।

ईडी की कार्रवाई को लेकर विपक्ष के आरोपों पर भाजपा ने किया पलटवार, कहा- सारे भ्रष्टाचारी पकड़े जाएंगे

भारतीय जनता पार्टी ने ईडी की कार्रवाई को लेकर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि जितने क्षेत्रीय दल भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और जिन पर जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं।

गौरव भाटिया ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, ”नीतीश जी, क्या आपने मांग नहीं की थी कि लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं और इन पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन आज जब यह कार्रवाई हो रही है तो आप तथ्यों पर बात क्यों नहीं कर रहे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!