News Website

ममता दीदी के साथ थर्ड फ्रंट बनाने की तैयारी में अखिलेश! कांग्रेस और भाजपा दोनों से समान दूरी बनाकर रखेगी SP

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी दलों ने तीसरा मोर्चा बनाने की कवायद शुरू कर दी है। बता दें कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी से मुलाकात की।

अखिलेश यादव की ममता बनर्जी के साथ हुई मुलाकात को तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट के तौर पर देखा जा रहा है। दोनों नेताओं की मुलाकात की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें तृणमूल सुप्रीमो और सपा प्रमुख एक-दूसरे का सम्मान करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस मुलाकात के क्या हैं मायने?

हाल ही में ममता बनर्जी की पार्टी ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी मार्च से दूरियां बनाई थी और अब अखिलेश यादव का बयान भी यह दर्शा रहा है कि सपा ने कांग्रेस से दूरी बनाने का मन बना लिया है। दरअसल, अखिलेश यादव ने कोलकाता में कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) दोनों से बराबर दूरी बनाकर रखेगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!