News Website

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, पंजाब में इंटरनेट सेवा रविवार तक बंद

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सूत्रों के हवाले से खबर हैं कि शनिवार को वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। अमृतपाल सिंह के साथ-साथ उसके कई साथियों को भी पंजाब पुलिस ने पकड़ा है। आज शनिवार को अमृतपाल सिंह के छह साथी मोगा जिले की सीमा से गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने इनका पीछा किया और घेराबंदी करके गिरफ्तार किया।

पुलिस ने की घेराबंदी

जालंधर के महितपुर मे पुलिस ने हथियारों के साथ अमृतपाल के समर्थकों को गिरफ्तार किया। सैकड़ों की संख्या में पुलिस वालों ने इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया था। दरअसल, पुलिस ने पूर्व सूचना के आधार पर पहले से ही घेराबंदी कर रखी थी।

पुलिस की तीन टीमें इनका पीछा करने में लगी हुई थी। जैसे ही बाजार में दोआबा अस्पताल के पास इनकी गाड़ी पहुंची पुलिस ने इन्हें घेर लिया। पुलिस ने इन्हें घेर कर लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 7 जिलों की पुलिस अमृतपाल सिंह का पीछा कर रही थी। खबर अमृतपाल के भी साथ में होने की थी।

अमृतपाल के हथियारबंद समर्थक गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि हथियारों के साथ करीब आधा दर्जन अमृतपाल के हथियारबंद समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

धार्मिक समारोह में आने वाला था अमृतपाल

बता दें कि अमृतपाल सिंह को आज चार बजे जिले के कस्बा भदौड़ के बेसाखी वाला गुरुघर में धार्मिक समारोह में शिरकत करने आना था। इसी बीच उसके साथियों की गिरफ्तारी के विरोध के चलते कार्यक्रम नहीं हुआ। करीब एक हजार लोगों सहित सिक्ख संगठनों ने भदौड़ मेन हाईवे पर जाम कर दिया है। अमृतपाल के समर्थकों की गिरफ्तारी और पुलिस की कार्रवाई का लोग विरोध कर रहे हैं।

पंजाब में इंटरनेट सेवा बंद

अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर हो रही कार्रवाई के बाद पंजाब में माहौल तनावपूर्ण है। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए पंजाब में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। राज्य में इंटरनेट सेवाएं कल दोपहर 12 बजे तक के लिए बंद कर दी गई हैं।

 

पंजाब के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 18 मार्च से 19 मार्च तक निलंबित रहेंगी।

पंजाब पुलिस ने किया अनुरोध

तनावपूर्ण स्थिति के बीच पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति बनाने की अपील की है। पुलिस ने कहा सभी नागरिकों से अनुरोध है कि शांति और सद्भाव बनाए रखें। पंजाब पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे घबराएं नहीं या फर्जी समाचार या अभद्र भाषा न फैलाएं।

कड़ी सुरक्षा में कुछ लोगों को जालंधर सीआईए स्टाफ में लेकर आई

पुलिस दर्जनभर गाड़ियां, जिसमें अमृतपाल के समर्थक बताए जा रहे हैं, जालंधर सीआईए स्टाफ पहुंचे हैं। पुलिस ने गाड़ियों के शीशे तौलिए रख कर ढक रखे थे। वहीं मीडिया को इस सारे मामले से दूर रखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल के जिन समर्थकों को गिरफ्तार किया है, उनको जालंधर लाया गया है। हालांकि इस बारे में कोई भी अधिकारी अभी पुष्टि नहीं कर रहा है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!