News Website

दिल्ली-NCR की सड़कों पर बिछ गए ओले, बारिश के कारण थमे वाहनों के पहिए; नोएडा में भी झमाझम बरसात

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में शनिवार दोपहर को तेज बारिश को हुई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। दिल्ली से सटे नोएडा में तो ओले भी गिरे है। ओले गिरने की वजह से वाहनों के पहिए भी थम गए। बता दें कि दिल्ली-NCR में सुबह भी बारिश हुई थी, जिसके बाद से ही मौसम में ठंडक थी। मौसम विभाग ने पहले ही बता दिया था कि इस सप्ताह के अंत में बारिश के आसार बन सकते है।

नोएडा में जगह-जगह पेड़ गिरे हैं तो वाहनों की रफ्तार भी थम गई, लेकिन वर्षा और ओले पड़ने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वर्षा से पहले आसमान में काले बादल छाए गए जिससे दिन में अंधेरा छा गया। इसके बाद 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली।

गर्मी से मिली राहत

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वर्षा के साथ ही ओले भी पड़े। वर्षा से गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली एवं मौसम सुहावना भी हो गया। करीब 15 मिनट तक ओला की वर्षा होती रही। वर्षा के कारण तापमान में गिरावट हुई हैं। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 रहा। शनिवार को तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। तेज हवाओं के साथ झमाझम वर्षा व ओला पड़ने से कई जगह फसल को नुकसान हुआ है।

मौसम विज्ञानी के अनुसार अरब सागर और भूमध्य सागर से उठने वाली हवाओं के साथ ही हवा के कम दबाव की वजह से मौसम में परिवर्तन आया है। इसकी वजह से कहीं तेज तो कहीं हल्की वर्षा हुई। वर्षा के बाद डीएनडी टोल प्लाजा से ग्रेटर नोएडा की ओर उतरने वाले लूप तक जाम रहा। दिल्ली से नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले वाहन चालक जाम में फंसे।

प्रदूषण में हुआ सुधार

दिल्ली एनसीआर में बारिश होने के बाद हवा में भी खासा सुधार देखने को मिला। सीपीसीबी ने प्रदूषण को लेकर जारी किए गए एयर क्वालिटी बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का AQI 188 रहा। बता दें कि इस स्तर की हवा को ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा जाता है। वहीं गुरुवार को AQI 259 था। दिल्ली से सटे शहरों में फरीदाबाद का एक्यूआइ 180, गाजियाबाद का 166, ग्रेटर नोएडा का 191, गुरुग्राम का 154 और नोएडा का 214 दर्ज किया गया।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!