News Website

दिल्ली के बजट को गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी, अब विधानसभा में होगा पेश

दिल्ली विधानसभा का 17 मार्च से बजट सत्र चल रहा है, दिल्ली कैबिनेट ने बजट की तारीख के बारे में कुछ दिन पहले फैसला लिया। इसके लिए दिल्ली सरकार की पूरी तैयारी हो चुकी है। मगर बजट पेश करने से एक दिन पहले बजट को लेकर विवाद हो गया था। अब ताजा जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली सरकार को वार्षिक बजट 2023-24 को पेश करने की मंजूरी दे दी गई है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को जानकारी दी गई है।

बात दें कि दिल्ली सरकार का बजट आज मंगलवार को विधानसभा में पेश नहीं हो पाया, क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बजट प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति नहीं दी थी। जिसको लेकर दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने पीएम मोदी से दिल्ली का बजट ना रोकने की अपील की थी।

सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को लिखी अपनी चिट्ठी में कहा, “देश के 75 साल के इतिहास में पहली बार किसी राज्य का बजट रोका गया। आप हम दिल्लीवालों से क्यों नाराज हैं? प्लीज दिल्ली बजट मत रोकिए। दिल्लीवाले आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे हैं हमारा बजट पास कर दीजिए।”

इस वजह से केंद्र ने नहीं दी थी स्वीकृति

गृह मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि दिल्ली सरकार के बजट में विज्ञापन पर बहुत ज्यादा राशि का प्रविधान किया गया है। इसकी तुलना में आधारभूत ढांचे पर ज्यादा जोर नहीं है। दिल्ली सरकार से इसका कारण पूछा गया था, लेकिन अभी तक इसका जवाब नहीं मिला है। इस वजह से बजट प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल पाई है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!