News Website

हिंदुत्व को झूठा बताने वाले बयान पर फंसे कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार, बेंगलुरु में गिरफ्तार

कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार हिंदुत्व को लेकर किए गए ट्वीट के कारण बुरी तरह फंसते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर ने बीते दिन एक ट्वीट करते हुए हिंदुत्व को झूठा बताया था, जिसकी वजह से अब वो गिरफ्तारी हो गए हैं।

चेतन कुमार ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा था कि ‘हिंदुत्व को झूठ पर बनाया गया है।’ एक्टर का ट्वीट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब मंगलवार को चेतन कुमार को बेंगलुरु में शेषाद्रीपुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ट्वीट के बाद दर्ज हुई शिकायत

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार, चेतन कुमार ने बीते दिन ट्वीट करते हुए कहा कि हिंदुत्व को झूठ पर बनाया गया है। इसके बाद ट्वीट के आधार पर बजरंग दल के शिवकुमार ने शेषाद्रीपुरम पुलिस स्टेशन में एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। अब 22 मार्च को चेतन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चेतन कुमार का विवादित ट्वीट

चेतन कुमार एक्टिंग के साथ विभिन्न मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं। पहले भी एक्टर अपनी बयानबाजी के लिए कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। इस बार उनके निशाने पर हिंदुत्व आया। चेतन ने अपने ट्वीट में लिखा, “हिंदुत्व झूठ पर बना है…। सावरकर: भारतीय ‘राष्ट्र’ तब शुरू हुआ जब राम ने रावण को हराया और अयोध्या लौटे- एक झूठ है। 1992: बाबरी मस्जिद ‘राम की जन्मभूमि’ है- एक झूठ है। 2023: उरीगौड़ा- नानजेगौड़ा टीपू के ‘हत्यारे’ हैं- एक झूठ है। हिंदुत्व को सत्य से हराया जा सकता है- सत्य समानता है।”

हिजाब मामले में हो चुकी है गिरफ्तारी

हिंदुत्व से पहले चेतन कुमार बीते साल कर्नाटक हिजाब विवाद को लेकर सुर्खियों में आए थे। एक्टर पर आरोप लगे थे कि उन्होंने हिजाब विवाद की सुनवाई कर रहे एक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए ट्वीट कर दिया था, जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!