News Website

लोकसभा की कार्यवाही में शामिल हुए राहुल गांधी, सजा के बाद संसद की सदस्यता पर मंडरा रहा खतरा

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही के दौरान शुक्रवार को भी लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया है। राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर ढाई बजे तक के लिए स्थगित की गई है। भाजपा नेता राहुल गांधी से लंदन में दिए बयान को लेकर माफी की मांग कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस गौतम अदाणी के मुद्दे पर जेपीसी जांच की मांग कर रही है।

लोकसभा की कार्यवाही में शामिल हुए राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही में शामिल हुए। हालांकि, कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित हो गई। राहुल की संसद सदस्यता पर खतरा मंडरा रहा है। राहुल को मानहानि केस में सूरत की कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है।

कांग्रेस की बैठक

संसद की कार्यवाही से पहले कांग्रेस के सांसदों की एक बैठक हुई है। संसद में कांग्रेस संसदीय कार्यालय में हुई इस बैठक में राहुल गांधी भी शामिल हुए। राहुल के अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं।

कांग्रेस निकालेगी मार्च

उधर, मानहानि केस में राहुल गांधी को सजा मिलने के खिलाफ कांग्रेस बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है। कांग्रेस विजय चौक तक मार्च निकालेगी। इसमें कई बड़े नेता शामिल होंगे।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!