देश में कोरोना के मामले फिर से रफ्तार पकड़ रहे हैं। केरल, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। इस वजह से डेली कोरोना केस का आंकड़ा 5000 केस को पार कर गया है। यह पिछले दिन से 20% से अधिक है। पिछले साल 22 सितंबर के बाद पहली बार कोरोना के संक्रमित लोगों के आंकड़े ने 6,000 को पार किया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,050 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,45,104 हो गई है। पिछले 203 दिन में सामने आए ये सर्वाधिक डेली केस हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 28,303 पर पहुंच गई है। देश में पिछले साल 16 सितंबर को संक्रमण के 6,298 दैनिक मामले सामने आए थे।
Related Posts
पिछले सात दिनों में तीन गुना मामलों के साथ, केरल ने इस अवधि के दौरान सबसे अधिक संख्या दर्ज की। महाराष्ट्र में इस अवधि के दौरान 3,878 मामले दर्ज किए। यह पिछले सप्ताह से 54% अधिक थे। दिल्ली ने तीसरी सबसे बड़ी संख्या (2,703) दर्ज की, जो पिछले सात दिनों के कुल 1,190 से 2.3 गुना अधिक है। गुजरात ने 2,298 की अगली सबसे अधिक संख्या थी। यह पिछली अवधि (2,226) के लगभग समान थी, जो संक्रमण के प्रसार की एक अलग धीमी गति को दर्शाता है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.