News Website

गैंग लीडर बनकर रोडीज में आएंगी रिया चक्रवर्ती, जोखिम भरे टास्क करवाकर लेंगी क्लास

‘एमटीवी रोडीज’ का नया सीजन जल्द ही शुरू होगा और नए प्रोमो में सोनू सूद ने खुलासा किया कि आने वाला सीज़न पिछले वाले की तुलना में और भी मुश्किल और कठिन होने वाला है। सूत्रों के अनुसार, रिया चक्रवर्ती भी इस सीज़न की नई गैंग लीडर हैं। ‘एमटीवी रोडीज’ सबसे लंबे समय तक चलने वाले और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रियलिटी शोज में से एक है। इस यूथ शो की अपार फैन फॉलोइंग है और कई लोग रोडी बनने का सपना देखते हैं। अब इसमें रिया चक्रवर्ती गैंग लीडर बनकर आने वाली हैं।

हालांकि, रोडी होना कोई आसान काम नहीं है। ग्रुप इंटरव्यू से लेकर पर्सनल इंटरव्यू राउंड तक, एक रोडी बनने और खिताब जीतने के सफर में काफी समय लगता है। पिछले सीजन में ये अवधारणा बदल दी गई थी। शो की जान रणविजय शो का हिस्सा नहीं थे। एक्टर की जगह सोनू सूद ने ले ली। पिछला सीजन सभी एक्स कंटेस्टेंट्स वर्सेज नए कंटेस्टेंट्स के बीच कॉम्पटिशन था। एक नए रोडी ने टास्क करने के लिए एक एक्स कंटेस्टेंट्स के साथ जोड़ी बनाई। हामिद बरकजी शो के विनर बनकर उभरे थे।

रिया चक्रवर्ती होंगी गैंग लीडर

नए सीजन के लिए होस्ट के तौर पर सोनू सूद (Sonu Sood) की वापसी हो गई है। नए प्रोमो में वह यह खुलासा करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि यह सीज़न पिछले वाले की तुलना में कठिन होगा और कहीं ज्यादा कंटेस्टेंट्स उनके साथ जुड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार, रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) इस सीज़न की नई गैंग लीडर हैं। इस बार के सीजन में गौतम गुलाटी भी गैंग लीडर होंगे जिनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

काफी कुछ बदल जाएगा

वह इस सीज़न में गैंग लीडर के रूप में गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला के साथ शामिल होंगी। फैंस उन्हें शो में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। पिछले सीज़न में कोई गैंग लीडर नहीं था और हर कोई अपने हिसाब से खेल रहा था।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!