मॉनसून 2023 के सामान्य रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को मॉनसून का पूर्वानुमान (IMD Monsoon 2023 Forecast) जारी किया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और IMD ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि साउथवेस्ट मॉनसून (जून से सितंबर) के बीच देशभर में दीर्घकालिक औसत (LPA) के 96% बारिश होने के आसार हैं। इस बार का LPA 87 सेंटीमीटर है। सीजन के दूसरे हाफ में अल नीनो का असर देखने को मिल सकता है। इससे पहले, निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने इस साल मॉनसून में बारिश ‘सामान्य से कम’ रहने का अनुमान जताया था। मौसम विभाग के मॉनसून पूर्वानुमान से जुड़ी हर जानकारी देखिए।
मॉनसून की बारिश पर IMD ने दी गुड न्यूज
सामान्य से बेहतर बारिश का 67% चांस: IMD
Skymet ने अपने मौसम पूर्वानुमान में क्या कहा
आईएमडी अपना मॉनसून पूर्वानुमान मंगलवार को जारी करने वाला है। हालांकि उसने अप्रैल से जून तक देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान और लू चलने की भविष्यवाणी की है।