News Website

डेट कर रहे हैं मिस्टर फैजू और जन्नत जुबैर? ईद से पहले फैंस को दिया ये तोहफा!

सोशल मीडिया पर मिस्टर फैजू के नाम से फेमस फैजल शेख की कुछ फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में वो टीवी एक्ट्रेस और इंटरनेट सेंसेशन जन्नत जुबैर संग नजर आ रहे हैं। ये देखने के बाद तो मानों #Fainat के फैंस को रमजान के पवित्र महीने में ईदी ही मिल गई है, क्योंकि वे हमेशा से ही इन दोनों को साथ देखना चाहते थे। दोनों के अफेयर के खूब कयास लगाए जाते रहे हैं। अब इन्हें साथ देख फैंस कह रहे हैं- रब ने बना दी जोड़ी!

मिस्टर फैजू और Jannat Zubair दोनों ने ही इंस्टाग्राम हैंडल पर ये फोटोज शेयर की हैं। कैप्शन में चांद वाला इमोजी बनाया है। इस पोस्ट पर मौनी रॉय ने दिल वाला और नजर ना लगने वाला इमोजी बनाया है। राजीव अदातिया ने भी प्यार उड़ेला है।

फोटो देख फैंस के मन में फूटा लड्डू

जन्नत जुबैर और Faisal Shaikh की फोटो देखने के बाद फैंस बहुत खुश हैं। एक फैन ने तो दोनों को शादी करने की सलाह दे दी। उसने कॉमेंट किया, ‘आप दोनों शादी कर लो यार, बहुत अच्छी जोड़ी रहेगी…।’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘थैंक्यू ईदी देने के लिए।’

कम उम्र में ही एक्टिंग करने लगी थीं जन्नत

जन्नत के बारे में बताएं तो उनका जन्म 29 अगस्त 2001 को मुंबई में हुआ था। उन्हें 2019 में 12वीं क्लास में 81 पर्सेंट हासिल हुए थे। वो मुंबई के एक प्राइवेट कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस कई शोज और फिल्मों में काम किया है। वो रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में भी पार्टिसिपेट कर चुकी हैं।

टिक टॉक से फेमस हुए थे मिस्टर फैजू

मिस्टर फैजू उर्फ फैजल शेख का पूरा नाम शेख मोहम्मद मुदस्सिर फैजल है। वो टिक टॉक स्टार, मॉडल, एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उनका जन्म 5 अक्टूबर 1994 को मुंबई में हुआ था। उनका नाम टिक टॉक स्टार Jumana Khan से जुड़ चुका है, लेकिन बाद में इनका रिश्ता टूट गया था। बताया जाता है कि इसके बाद वो जन्नत जुबैर को डेट कर रहे हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!