प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस समय रोम में हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों रोम की सड़कों पर बेफ्रिक होकर घूम रहे हैं। एक-दूसरे पर प्यार बरसा रहे हैं और वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं। उनकी बॉन्डिंग देख फैंस उन्हें ‘शानदार कपल’ बता रहे हैं। उनके रिलेशनशिप को भी आइडल कह रहे हैं। निक ने इंस्टाग्राम पर बीवी प्रियंका के साथ ये वीडियो शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।
रोम में ‘सिटाडेल’ का प्रमोशन
प्रियंका रोम में अपने वेब शो ‘सिटाडेल’ का प्रमोशन कर रही हैं, जिसका इंडियन और इटैलियन वर्जन भी है। इंडियन वर्जन में सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन होंगे। इसे राज एंड डीके डायरेक्ट करेंगे। शो के वर्ल्ड प्रीमियर पर सामंथा और वरुण ने भी प्रियंका को ज्वॉइन किया था।