News Website

रोम की सड़कों पर रोमांटिक हुए प्रियंका-निक, लिप-लॉक वीडियो वायरल, फैंस बोले- आइडल रिलेशनशिप

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस समय रोम में हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों रोम की सड़कों पर बेफ्रिक होकर घूम रहे हैं। एक-दूसरे पर प्यार बरसा रहे हैं और वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं। उनकी बॉन्डिंग देख फैंस उन्हें ‘शानदार कपल’ बता रहे हैं। उनके रिलेशनशिप को भी आइडल कह रहे हैं। निक ने इंस्टाग्राम पर बीवी प्रियंका के साथ ये वीडियो शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।

Priyanka Chopra इन दिनों अपनी अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर सुर्खियों में हैं। अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर उन्हें पति निक जोनस संग रोम की सड़कों पर सैर की। दोनों को Colosseum के सामने वॉक करते हुए देखा गया। कभी उन्होंने Kiss किया तो कभी आइसक्रीम का लुत्फ उठाया।

Nick Jonas ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- रोम। इस वीडियो पर एक फैन ने कॉमेंट किया, ‘आइडल रिलेशनशिप, बहुत स्वीट।’ एक फैन ने कहा कि वो दोनों को साथ में मूवी में देखना चाहते हैं।

रोम में ‘सिटाडेल’ का प्रमोशन

प्रियंका रोम में अपने वेब शो ‘सिटाडेल’ का प्रमोशन कर रही हैं, जिसका इंडियन और इटैलियन वर्जन भी है। इंडियन वर्जन में सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन होंगे। इसे राज एंड डीके डायरेक्ट करेंगे। शो के वर्ल्ड प्रीमियर पर सामंथा और वरुण ने भी प्रियंका को ज्वॉइन किया था।

2022 में सरोगेसी से बेटी का हुआ जन्म

प्रियंका और निक ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में 1 और 2 दिसंबर 2018 को शादी की थी। शादी के बाद मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की थी। जनवरी 2022 में दोनों ने सरोगेसी से बेटी मालती मैरी का वेलकम किया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!