News Website

पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 8 पुलिसकर्मियों समेत 10 लोगों की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में एक आत्मघाती हमला हुआ है, जिसमें 8 पुलिसकर्मियों समेत 10 लोगों की मौत हो गई। 29 लोग धमाके के बाद घायल हो गए हैं। पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी विभाग के स्वात जिला के कबाल पुलिस थाने में यह धमाका हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने आत्मघाती हमले की पुष्टि की है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में घायल हुए एक पुलिस अधिकारी इमदाद खान ने कहा कि धनाका 8.20pm पर हुआ है। धमाका पुलिस स्टेशन में हुआ, जिसमें काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट की बिल्डिंग और एक मस्जिद है।

उन्होंने बताया कि धमाका इतना तेज था कि तीन बिल्डिंग गिर गईं। इस धमाके के तुरंत बाद हर और आग लग गई। इमदाद खान ने कहा कि जब धमाका हुआ तब वह किचन में थे। उन्होंने बताया कि दो धमाके की आवाज उन्हें सुनाई दी। पुलिस ने कहा कि कई लोग मलबे में दब गए हैं। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। आसपास के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने जताया शोक

पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने विस्फोट की कड़ी निंदा की है। उन्होंने घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। इसके अलावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी इस घटना पर दुख जताया है। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान हो सकता है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!