15 साल पहले ‘रब ने बना दी जोड़ी’ मूवी से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 1 मई को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली ने खूब सारा प्यार उड़ेला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बीवी की सात अनदेखी फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इसी के साथ विराट ने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है।
Related Posts
Virat Kohli ने अनुष्का शर्मा को बर्थडे विश करते हुए पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, ‘अच्छे और बुरे हर समय में, आपके हर क्यूट पागलपन से मुझे प्यार है। हैप्पी बर्थडे मेरी सबकुछ अनुष्का।’ इसके साथ उन्होंने दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में इटली में ब्याह रचाया था। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम वामिका है। वो बेटी को सोशल मीडिया की नजरों से दूर रखते हैं।
Anushka Sharma का जन्म 1 मई 1988 में अयोध्या में हुआ था। उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। फिर शाहरुख खान संग पहली मूवी मिली, जो साल 2008 में रिलीज हुई। इसके बाद उन्होंने ‘बैंड बाजा बारात’, ‘जब तक है जान’, ‘एनएच10’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’ सहित कई फिल्मों में काम किया। अभी उनके पास Kaneda मूवी है