News Website

‘मेरी सबकुछ…’ बीवी अनुष्का के बर्थडे पर विराट कोहली का इश्क चढ़ा परवान, दिखाई अनदेखी 7 फोटोज

15 साल पहले ‘रब ने बना दी जोड़ी’ मूवी से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 1 मई को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली ने खूब सारा प्यार उड़ेला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बीवी की सात अनदेखी फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इसी के साथ विराट ने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है।

Virat Kohli ने अनुष्का शर्मा को बर्थडे विश करते हुए पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, ‘अच्छे और बुरे हर समय में, आपके हर क्यूट पागलपन से मुझे प्यार है। हैप्पी बर्थडे मेरी सबकुछ अनुष्का।’ इसके साथ उन्होंने दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं।

2017 में की थी शादी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में इटली में ब्याह रचाया था। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम वामिका है। वो बेटी को सोशल मीडिया की नजरों से दूर रखते हैं।

शाहरुख संग किया था डेब्यू

Anushka Sharma का जन्म 1 मई 1988 में अयोध्या में हुआ था। उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। फिर शाहरुख खान संग पहली मूवी मिली, जो साल 2008 में रिलीज हुई। इसके बाद उन्होंने ‘बैंड बाजा बारात’, ‘जब तक है जान’, ‘एनएच10’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’ सहित कई फिल्मों में काम किया। अभी उनके पास Kaneda मूवी है

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!