(भोपाल) बिड़ला संग्रहालय लगी प्राचीन मंदिरों की प्रदर्शनी
हुनर हाट में हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन
भोपाल राजधानी में आज अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिनमें कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियां शामिल है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के सहयोग से जीपी बिरला संग्रहालय में मंदिरों की श्रृंखला की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधीन लगभग 30 मंदिर शामिल हैं, जो 1800 वर्ष पहले पाषाणों पर देवालय निर्माण पंरपरा के प्रारंभिक चरण से लेकर 12-13वी शताब्दी तक के हैं। इसे सुबह 11 से शाम सात बजे तक देख सकते हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में माह का प्रादर्श श्रंखला के तहत मणिपुर की थंगाल जनजाति के कृषि उपकरण मकी कफा – एक पारंपरिक कुदाल को प्रदर्शित किया जा रहा है। वीथी संकुल में इसे सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक देखा जा सकता है।तीन दिवसीय रंग फुलवारी नाट्य समारोह के अंतिम दिन नाटक फेयरवेल की साड़ी का मंचन मायाराम सुरजन भवन में शाम सात बजे से होगा। इसका निर्देशन संदीप पाटिल करेंगे। मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में भील समुदाय की चित्रकार रेसु गणावा के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया जा रहा है। 47वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी को दोपहर 12 से रात आठ बजे तक देखा जा सकता है। मप्र राज्य सहकारी संघ परिसर, त्रिलंगा में सहकारी हुनर हाट हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में देशभर के हस्त शिल्पियों द्वारा उत्पादित वस्तुओं का विक्रय किया जा रहा है। समय दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक है।
4
Get real time updates directly on you device, subscribe now.
Prev Post