News Website

महिला की जबरदस्ती Kiss करने की कोशिश, आदित्य बोले- वो स्ट्रॉन्ग थी और मुझे हैंडल करना था

इन दिनों वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ की खूब चर्चा हो रही है। इसमें अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोरदार परफॉर्मेंस ने हर किसी का दिल जीत लिया था। लड़कियां तो आदित्य की परफॉर्मेंस पर मर मिटी हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आदित्य भी फैन्स के इस बेशुमार प्यार से बहुत खुश हैं। लेकिन हाल ही जब वह कुछ फैन्स से मिल रहे थे तो एक महिला सेल्फी लेने के बाद उन्हें जबरदस्ती किस करने की कोशिश करती नजर आई। यह देख यूजर्स हैरान थे। खुद आदित्य भी शॉक्ड रह गए थे। लेकिन अब इस पर आदित्य रॉय कपूर का रिएक्शन आया है।

Aditya Roy Kapur ने हाल ही ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए इंटरव्यू में इस घटना के बारे में बात की और बताया कि उस स्थिति को उन्होंने कैसे हैंडल किया। आदित्य ने उस महिला की फीलिंग्स को सही ठहराया।

स्क्रीनिंग की घटना, महिला ने पकड़ा और खींचा

यह घटना तब की है जब हाल ही आदित्य रॉय कपूर The Night Manager की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। तब एक फीमेल फैन ने न सिर्फ आदित्य के ज्यादा करीब जाने की कोशिश की, बल्कि सेल्फी के बाद किस करने की गुजारिश करने लगी। वह आदित्य को पकड़कर खींचने लगी, लेकिन एक्टर ने जैसे-तैसे बिना संयम खोए उस स्थिति को संभाला।

‘द नाइट मैनेजर’ में ये सितारे

बात करें ‘द नाइट मैनेजर’ की, तो इसमें आदित्य ने शान कपूर नाम का लीड रोल प्ले किया। यह इसी नाम की ब्रिटिश सीरीज का हिंदी रीमेक है। ब्रिटिश सीरीज में नाइट मैनेजर का रोल हॉलीवुड स्टार टॉम हिडलस्टन ने निभाया था। हिंदी वाले ‘द नाइट मैनेजर’ को संदीप मोदी ने डायरेक्ट किया है। इसमें आदित्य और अनिल कपूर के अलावा शोभिता धुलिपाला, रवि बहल और शाश्वत चटर्जी भी नजर आए।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!