नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बीते मंगलवार 11 अप्रैल को आईपीएल 2023 का एक और थ्रिलर मुकाबला खेला गया। मैच की आखिरी गेंद तक मैच किसी के भी पक्ष में जा सकता था। ऐसे में इस मुकाबले पर किस्मत मुंबई इंडियंस की लिखी थी। अंतिम गेंद पर जीत के लिए 2 रन की जरूरत थी। टिम डेविड ने गेंद को गैप में खेलकर दो रन भागे और एमआई को मुकाबला जिता दिया।
दरअसल, मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 5 रन की जरूरत थी। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आखिरी ओवर एनरिक नॉर्खिया डाल रहे थे। नॉर्खिया ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया ओर तेज गति से सारी गेंदें यॉर्कर लेंथ पर राखी, जिसका नतीजा यह हुआ कि मुंबई को ओवर की आखिरी गेंद पर भी 2 रन की दरकार थी। इस बात का तो सबको अंदाजा था कि बल्लेबाज किसी भी कीमत पर 2 रन भागेंगे। ऐसे में स्ट्राइक पर मौजूद टिम डेविड ने एक्स्ट्रा कवर्स की तरफ शॉट खेला।