नई दिल्ली: आह ऊह आउच… यह पहली नजर में पढ़ने पर जरूर आपको थोड़ा फनी लगेगा, लेकिन ऐसा है नहीं। खासकर डेविड वॉर्नर के बारे में तो बिल्कुल भी नहीं। ऋषभ पंत की गैर मौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने वाले डेविड वॉर्नर के बल्ले से भले ही 4 मैचों में 209 रन निकले हैं, लेकिन यह आंकड़े उनकी रियल इमेज को परिषाभित नहीं करती है। वह मैदान स्ट्रगल करते नजर आए हैं।
डेविड वॉर्नर 19वें ओवर में आउट हुए तो उनके खाते में 47 गेंदों में 6 चौके की मदद से 51 रन थे। यह काफी बोरिंग बैटिंग का नजीजा था। वह लगातार बड़ी हिट लगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कामयाब नहीं हो रहे थे। इस चक्कर में उन्हें मेरेडिथ की ओर से किए गए 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर चोट भी लगी। गेंद उनके सीने पर लगी तो वह दर्द से बिलबिला उठे, लेकिन इसके बावजूद वह मैदान पर डंटे रहे।