News Website

कृषि मंत्री श्री पटेल ने ढाई करोड़ रूपए के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने रविवार को हरदा कृषि उपज मंडी परिसर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड को स्थानीय जन-प्रतिनिधियों के साथ सुना। उन्होंने मंडी परिसर में लगभग ढाई करोड़ रूपए की लागत से नव-निर्मित कार्यों का लोकार्पण भी किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, श्री अमर सिंह मीणा और  जन-प्रतिनिधियों सहित नागरिक मौजूद थे।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने मंडी परिसर में मंडी बोर्ड निधि के एक करोड़ 54 लाख  रूपए से निर्मित हाई राइज शेड और फल-सब्जी मंडी परिसर में 77 लाख रूपए की मंडी निधि से निर्मित 18 नग सेन्ड्री शॉप का लोकार्पण किया। उन्होंने 20 लाख रूपए लागत के कृषक विश्रामगृह सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कार्यक्रम में हितग्राहियों को धारणाधिकार पत्र भी सौंपे। उन्होंने सर्वश्री रोहित पटेल, रामविलास मसानिया, रामनिवास विश्वकर्मा, कैलाश, जितेंद्र, महेश गीते, बालकृष्ण नागवे, जमुनादास और रवि को धारणाधिकार-पत्र सौंपे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!