News Website

एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले विश्व के पहले तेज गेंदबाज बने 

एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले विश्व के पहले तेज गेंदबाज बने

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारत के खिलाफ पांचवे क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपने 700 विकेट पूरे कर एक अहम उपलब्धि हासिल की है। इसी के साथ ही 41 साल के एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले विश्व के पहले तेज गेंदबाज बन गये हैं। एंडरसन ने भारत के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के अंतिम मुकाबले में कुलदीप यादव को आउट करने के साथ ही ये अहम उपलब्धि हासिल की है। टेस्ट सीरीज के अंतिम मुकाबले में पहली पारी के दौरान ही उन्होंने रिकार्ड बनाया है।

एंडरसन ने भारत के खिलाफ अपना 700वां विकेट हासिल कर रिकार्ड बनाया है। इस प्रकार वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं इसमें पहले दो स्थानों पर स्पिनर हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज हैं। मुरलीधरन ने 800 विकेट लिए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत स्पिनर शेन वार्न के नाम 708 विकेट हैं और वह दूसरे नंबर पर है। इसके अलावा भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले 619 विकेट लेकर चौथे नंबर पर हैं।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!